जोधपुर, 13 जुलाई। अच्छी बारिश की कामना, पर्यावरण संरक्षण का संदेश और कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम रविवार को जोधपुर के वीर दुर्गादास राठौड़ पार्क, मसूरिया पहाड़ी में आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय रंगमल्हार में देखने को मिला। यह आयोजन ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर एवं वीर दुर्गादास राठौड़ समिति के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम संयोजक चित्रकार प्रदीप्त किशोर दास ने बताया कि वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय चित्रकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की प्रेरणा से वर्ष 2009 में शुरू हुआ यह आयोजन अब अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त कर चुका है। पिछले 16 वर्षों में कलाकारों ने एप्रन, चाय की केतली, झंडे, टी-शर्ट, पेपर बैग, पंखी, लालटेन, छाता, साइकिल और कार जैसे अनेक माध्यमों पर कला का प्रदर्शन किया, जबकि इस वर्ष कलाकारों ने संदूक को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया।कार्यक्रम में लगभग 60 कलाकारों ने प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति, लोकजीवन एवं समकालीन विषयों पर रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं को संदूक पर उकेरा। कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और अच्छी वर्षा की कामना का संदेश दिया गया।मुख्य अतिथि जोधपुर संभागीय आयुक्त श्री के. एल. स्वामी रहे। विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट अशोक पटेल, समाजसेवी श्री अमित भंडारी, प्रो. आर. एल. माथुर, समाजसेविका श्रीमती उषा वैष्णव, वृक्षमित्र प्रदीप शर्मा, डॉ. विक्रम सिंह गुंदोज, पुखराज रामावत, लायन अनिल जैन तथा रामजी व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रतन सिंह चांपावत ने किया तथा स्वागत उद्बोधन केशव वरनोटी ने दिया। संचालन में यतीश कासरगोड, केशव वरनोटी, रंजना जांगिड़, दीपिका, लक्षित सोनी और टीकम खंडप्पा का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर वीर दुर्गादास स्मृति स्थल पर प्रातः 10:30 बजे अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यशाला में डॉ. अख्लेश्वर माथुर, रंजना झांगिड़, अनुराधा अरोड़ा, प्रियांशी दवे, कुलश्री गेहलोत, आस्था, रीनू व्यास, शिवकाश माथुर, टीकम खंडप्पा, प्रदीप्ता आसेरी, सुरेश आसेरी, रिधिशा पुनर, प्रतिभा मोहनपुरिया, विक्रम सिंगोदिया, अजय राम, विनीता पुरोहित लोहरा, अशोक, दीपिका, रिशिता नागार, गुंजन जांगिड़, सानवी अरोड़ा, तनीषा प्रजापत, विजय श्री माथुर, गरिमा शर्मा, दिशा व्यास, लक्षित सोनी, दीपिका त्रिवेदी, मनीषा शर्मा, दिव्या दाधीच, खुशी भाटी, खुशबू सोलंकी, सानिया सांखला, आस्था ज्योत्स्ना सोनी, त्विशा जैन, हिमांशी पंचोली, ध्रुवी पटवा, लेखशिका गेहलोत, हर्षिता गौर, प्रज्ञा बाफना, ध्रुवी गेहलोत, तेजस्वनी भाटी, युगलेश राठौड़, अन्वीक्षा जोशी, संजय मोबारसा, हर्षिता मोबारसा, केशव वरनोटी तथा यतीशा कासरगोड सहित अनेक कलाकारों ने भाग लिया।समापन अवसर पर संयोजक प्रदीप्त किशोर दास ने कहा कि मानसून के दौरान आयोजित होने वाला यह आयोजन अब भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित किया जा रहा है तथा कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश निरंतर दिया जा रहा है।
Author: Thar News Live


