जोधपुर। कुड़ी थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सोमकरण चारण के पदभार ग्रहण करने पर झालामंड चौराहा व्यापारी समिति द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी चिंताएं भी रखीं।व्यापारी समिति के अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि झालामंड चौराहे पर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब केवल रात ही नहीं, बल्कि दिन के समय भी चोरी की वारदातें होने लगी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दिन और रात दोनों समय नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की ताकि व्यापारियों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके समिति के सचिव उगमराज प्रजापति ने कहा कि झालामंड चौराहे पर लगे अभय कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम के कई सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। उन्होंने बंद कैमरों को शीघ्र चालू कराने तथा जहां कैमरे नहीं लगे हैं, वहां नए कैमरे लगाने की मांग की ताकि अपराधों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।कार्यक्रम में झालामंड चौराहा व्यापारी समिति के अध्यक्ष मोहन प्रजापति, सचिव उगमराज प्रजापति, पदाधिकारी राकेश बतानियां, भैयाराम प्रजापति, अशोक हरकिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त थाना प्रभारी सोमकरण चारण का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर थाना प्रभारी सोमकरण चारण ने कहा कि “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” की नीति के तहत कार्य किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगी।
Author: Thar News Live


