नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने एवं लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP) के अंतर्गत शुक्रवार को “मैराथन (Run For Vote) एवं Youth Connect” मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं सहित आमजन को मतदान के महत्व से जोड़ना तथा नगर निकाय आम चुनाव-2026 में अधिकाधिक मतदाता सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान Run For Vote एवं Youth Connect जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा परिवार, पड़ोस एवं समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
SVEEP गतिविधि के माध्यम से विशेष रूप से युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए यह संदेश दिया गया कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान “चुनाव का पर्व — देश का गर्व” और “वोट करें — लोकतंत्र को मजबूत करें” जैसे संदेशों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

Author: Thar News Live








