136 बार रक्तदान करने वाले नरेंद्र सिंह राठौड़ की इस सेवा को आप कैसे देखते हैं? क्या नियमित रक्तदान को लेकर युवाओं को भी आगे आना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं। ❤️🩸👇
वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ को रक्तदान एवं मानवीय सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “आर्य रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया।
आर्य समाज के श्रावणी पर्व के अवसर पर आर्य वीर दल मंडोर, जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश महाराज द्वारा नरेंद्र सिंह राठौड़ को सम्मान प्रदान किया गया।
नरेंद्र सिंह राठौड़ अब तक 136 बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन बार बाल दान भी किया है। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने कई अनजान मरीजों की मदद की है।
वर्तमान में करीब 1000 रक्तदाताओं की टीम के साथ वे जोधपुर में रक्त की कमी को पूरा करने की दिशा में सेवा कार्य कर रहे हैं।
राठौड़ को इससे पहले 15 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा भी सम्मानित किया गया था। वहीं 28 अगस्त को वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान से भी उन्हें सम्मानित किया गया।
लगातार रक्तदान और मानवीय सेवा के लिए मिले इन सम्मानों के बीच “आर्य रत्न” सम्मान उनके सेवा कार्यों के प्रति एक और महत्वपूर्ण सम्मान के रूप में सामने आया है।
Author: Thar News Live







