डॉ. दिलीप सिंह राजपुरोहित का जन्मदिवस | गौसेवा, वृक्षारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और सुंदरकांड
डॉ. दिलीप सिंह राजपुरोहित का जन्मदिवस 9 सितंबर को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर धार्मिक स्थलों के दर्शन, गौसेवा, वृक्षारोपण, वृद्धाश्रम में भोजन सेवा तथा सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर दर्शन से हुई। इस दौरान श्रीराम मंदिर, विवेकश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, गणेश मंदिर, श्रीराम मंदिर सेक्टर एम, ठाकुर जी मंदिर सांगरीया गांव और इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में दर्शन किए गए।
इसके बाद सेक्टर एम विवेक विहार स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला में गौ माता को भोजन कराया गया। सेक्टर ई पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
वृद्धाश्रम में भोजन सेवा के दौरान हलवा, पूरी, खीर, खुरमानी और सब्जी की प्रसादी वितरित की गई। संस्था की ओर से डॉ. दिलीप सिंह राजपुरोहित के साथ केक भी कटवाया गया।
पंडित जीवराज सिंह श्रीमाली की टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड एवं भजनों का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।
डॉ. दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जन्मदिवस के अवसर पर एक हजार से अधिक लोग स्नेह और शुभकामनाएं देने पहुंचे। उन्होंने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों और कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी विवेक विहार जन कल्याण समिति की कोर टीम का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि साथियों और सहयोगियों का स्नेह उनके लिए विशेष है और वे भी हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

Author: Thar News Live








